फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में खाना खाने के दौरान बवाल, घराती-बराती भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बारात में खाना खाने के दौरान बवाल, घराती-बराती भिड़े
विज्ञापन

डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार को एक बारात में खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद बवाल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने एक बाराती की बाइक तोड़ दी। बवाल में छह लोगों को चोटें आईं हैं, जिन्हें सीएचसी डीह में इलाज कराया गया है। सूचना पर यूपी 100 और थाने की पुलिस गांव पहुंची। किसी तरह मामला शांत कराकर निकाह कराया। एसओ का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
डीह थाना क्षेत्र के पूरे पहाड़ मजरे निगोही गांव में गफूर की लड़की की शादी थी। दिन में ही शादी का कार्यक्रम था। टेकारीदादू गांव के अब्दुल कलाम अपने लड़के शफीक की बारात लेकर गए थे। एक तरफ निकाह हो रहा था तो दूसरी तरफ घराती और बराती खाना खा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर घरातियों और बरातियों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। बवाल बढ़ने पर बराती भाग निकले। मारपीट में अब्दुल कलाम निवासी पूरे जालिम, आजाद अली निवासी पूरबगांव, अजीम अली, सिरताज, समशाद, पचौनी निवासी टेकारीदादू घायल हो गए। आक्रोशित लोगों ने पचौनी की बाइक तोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर डायल 100 और स्थानीय पुलिस गांव पहुंची। किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत कराया। घायलों को सीएचसी में इलाज कराया। एसओ शिवशंकर गुप्ता ने बताया कि खाना खाने को लेकर मारपीट हुई थी। मामला शांत करा दिया गया है। किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें