फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन एएनएम समेत छह स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन एएनएम समेत छह स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने शुक्रवार को नसीराबाद सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खामियां मिली। कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर तीन एएनएम समेत छह स्वास्थ्य कर्मियों का जहां वेतन रोक दिया, वहीं गंदगी मिलने पर अधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

अचानक सीएमओ नसीराबाद सीएचसी पहुंच गए तो स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारी आशीष कुमार अनुपस्थिति मिले, जिस पर उसका एक दिन का वेतन रोक दिया। आशा, एएनएम की बैठक में महिला पर्यवेक्षक राजकली, ऊषा देवी गायब थी, जिस पर दोनों का वेतन रोक दिया गया। नियमित टीकाकरण की प्रगति संतोषजनक न होने पर एएनएम शकुंतला, अंजू और सुषमा का वेतन रोक दिया। साथ ही तीनों एएनएम से स्पष्टीकरण तलब किया। गंदगी मिलने पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद शंकर से स्पष्टीकरण तलब किया। अच्छा कार्य करने पर सीएमओ ने एएनएम मरियम्मा, सावित्री सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अंजली सिंह मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें