फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ‘200 सीट हक है हमारा’ की होर्डिंग से सियासत गर्म

Mon, 26 Oct 2026 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में लगी कांग्रेस के ‘200 सीट हक है हमारा’’ लिखी होर्डिंग।
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ के साथ रायबरेली में भी कांग्रेस की होर्डिंग लगने से सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन पर ‘200 सीट हक है हमारा’ का नारा लिखा है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की तस्वीरें भी लगी हैं। जिला कांग्रेस कमेटी ने इन होर्डिंग को आधिकारिक रूप से लगवाने से इन्कार किया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इन्हें किसने लगवाया है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच अभी सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। ऐसे में रायबरेली और लखनऊ में 200 सीटों पर दावेदारी जताने वाले नारे की होर्डिंग लगने से गठबंधन की राजनीति को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। यह मामला गोंडा तक भी पहुंच गया है। इसकी एक वजह पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का सोशल मीडिया पर प्रसारित बयान भी है, जिसमें उन्होंने कहा कि 20 सीटें भी न देते।

इस मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने स्पष्ट किया कि जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से ये होर्डिंग आधिकारिक रूप से नहीं लगवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा सीटों की संख्या और गठबंधन को लेकर अंतिम निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही करेगा। संगठन शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें