फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कार को बचाने में कंटेनर से भिड़ गई रोडवेज बस... 20 लोग घायल, गंभीर हालत में चार लखनऊ के लिए रेफर

Sun, 19 Jan 2025 08:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में कार को बचाने में रोडवेज बस कंटेनर से भिड़ गई। हादसे में 20 लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में चार लखनऊ के लिए रेफर किए गए हैं। 
विज्ञापन
कार को बचाने में कंटेनर से भिड़ गई रोडवेज बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में बछरावां कोतवाली क्षेत्र में रविवार की सुबह कोहरे में कार को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस कंटेनर से भिड़ गई। टक्कर से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। बस पर सवार 20 लोग घायल हो गए। छह लोगों को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से चार को लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे से बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के थाना लीलापुर क्षेत्र के गांव कटकावली निवासी सुभाष सिंह ( 48) प्रयाग डिपो की बस में सवारियां भरकर प्रयागराज से लखनऊ की ओर जा रहा था। बछरावां थाना क्षेत्र के रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर कुंदनगंज के पास कोहरे में कार को बचाने के चक्कर में कंटेनर से भिड़ गई। 

चार लोग गंभीर हालत में रेफर

टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे में बस चालक के अलावा प्रयागराज निवासी बस परिचालक लल्लन यादव (51), सवारियां जाहिद नगर बुद्धेश्वर लखनऊ निवासी विनीता दीक्षित (40), अयोध्या निवासी सौरभ नारायण ( 25) व शुभम (24), बिहार थाना कैंट लखनऊ निवासी अनीता देवी ( 39) गंभीर रूप से घायल हो गए। 

तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

इसके अलावा 14 अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं, जो दूसरे वाहन से गंतव्य को चले गए। घायलों को सीएचसी बछरावां ले जाया गया। डॉक्टर प्रभात मिश्रा प्राथमिक ने उपचार के बाद विनीता, सौरभ, शुभम व अनीता को लखनऊ रेफर कर दिया। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें