ऊं शिवशक्ति मानव सेवा मंडल की ओर से गुरुवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान किया गया। रक्तदान को लेकर सभी में जोश देखने को मिला। करीब 20 शिवभक्तोें ने कैंप में रक्तदान किया। मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी ने रक्तदान करने के बाद कहा कि सभी को रक्तदान में बढ़ चढ़कर आगे आना चाहिए।
इस मौके पर महामंत्री मान बहादुर सिंह, जगदीश चेनानी, जयप्रकाश जीवनानी, विकास, अजय राजपाल, जसपीत सिंह, राजेश चंदानी, प्रकाश हसानी, गंगेश चौरसिया, पंकज अग्रहरि, संजीव गुप्ता, सौरभ अवस्थी, महेंद्र गुप्ता, संजय , आशू, तुलसी गिदवानी ने रक्तदान किया। इस मौके पर सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव, अल्ताफ हुसैन ने धन्यवाद दिया।