फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आग से 20 बीघा गेहूं की फसल जली

Sat, 11 Apr 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
मधुकर पुर नवीन गांव ​स्थित खेत में लगी आग को बुझाते किसान।  -संवाद
विज्ञापन
घुरवारा। डलमऊ तहसील के रायपुर टप्पा हवेली गांव में शुक्रवार दोपहर बिजली की शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। तेज हवा से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते 20 बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद दमकल पहुंची।
विज्ञापन


जर्जर और ढीले तारों की वजह से हुई घटना से लोगों में नाराजगी है। आग लगने से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। लोगों का कहना है कि तार बहुत ढीले हैं। इन्हें कसवाने या बीच में खंभा लगाने की मांग पर ध्यान नहीं दिया गया।

ग्रामसभा रायपुर टप्पा हवेली के बाहर से विद्युत उपकेंद्र कठगर की लाइन गुजरी है। शुक्रवार दोपहर हवा चल रही थी। इसी बीच तार आपस में टकराने से हुई शाॅर्ट सर्किट से निकली चिन्गारी से फसल में आग लग गई। देखते ही देखते पड़ोसी गांव मधुकरपुर नवीनी गांव के किसान कन्हई, संतोष, अमरेश, जग्गू, रज्जन, नंद किशोर, सुंदरलाल, शंकर, पिंसू, मुकेश, हंसराज, छेदी, राकेश, महेश, राजकुमार, राधेश्याम, कृष्ण कुमार, सत्यनारायन व गुरु की करीब 20 बीघा फसल जल गई।
विज्ञापन


किसानों ने किसी तरह आग बुझाई। किसानों ने बताया कि तार ढीले होने के चलते आग लगी थी। किसानों ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। राजस्व निरीक्षक शिव प्रकाश त्रिवेदी और लेखपाल मनोज पाल ने क्षति का आकलन किया। कठगर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता मुकेश कुमार भारती ने बताया कि जिस समय आग लगी, उस समय बिजली बंद थी। शार्ट सर्किट से नहीं, किसी अन्य वजह से आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें