फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 2.44 लाख घर अब तक किए गए सैनिटाइज्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले को कोरोना मुक्त रखने के लिए अब तक 2.44 लाख घरों को सैनिटाइज्ड किया गया है। फायर ब्रिगेड के साथ ही ग्राम पंचायतों के सफाई कर्मचारियों की टीमें घरों को सैनिटाइज्ड करने का काम कर रही हैं। खासकर जिन गांवों और मोहल्लों में कोरोना के केस मिल रहे हैं, उन गांवों के सभी घरों को सैनिटाइज्ड करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के कलक्ट्रेट, विकास भवन, जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय सहित अन्य सरकारी दफ्तरों को सैनिटाइज्ड करने के साथ ही घरों को भी सैनिटाइज्ड किया जा रहा है। खीरों ब्लॉक के पाहो, महराजगंज ब्लॉक के कैर, सलोन ब्लॉक के भवानीपुर, रोहनियां ब्लॉक के सराय अख्तियार, ऊंचाहार नगर पंचायत, बछरावां नगर पंचायत सहित अन्य स्थानों पर टीमों ने पहुंचकर सैनिटाइजेशन का काम किया गया है।
शहर के खाली सहाट, कहारों का अड्ढा, बिबियापुर, देवानंदपुर आदि मोहल्लों को भी सैनिटाइज्ड किया गया है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि नगर पालिका, नगर पंचायतें, फायर ब्रिगेड के अलावा ग्राम पंचायतें घरों को सैनिटाइज्ड करने का काम कर रही है। यह काम लगातार जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें