रायबरेली। जिले में बुधवार को अलग-अलग टीमों ने 1959 लोगों की जांच की। इसमें 28 लोग कोरोना संक्रमित मिले। पिज्जा केव रेस्टोरेंट व भारत भोजनालय में भी एक-एक संक्रमित पाया गया है। सभी मरीजों को एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं स्वस्थ होने के बाद 29 लोग घर पहुंच गए।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में बुधवार को एंटीजन से 1112 और आरटीपीसीआर से 838 लोगों की जांच की गई। जांच में 28 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 29 मरीज स्वस्थ होकर घर भी पहुंच गए।
उन्होंने बताया कि जिले के मलपुरा, देवानंदपुर, चित्ता का पुरवा, रामदीन का पुरवा, एनटीपीसी, कहारो का अड्डा, प्रगतिपुरम, पूरे मुराइन, लक्ष्मणपुर, चक अहमदपुर, भारत भोजनालय, कांशीराम कॉलोनी, मऊगर्वी, परशदेपुर, पूरे बल्लू जगतपुर, प्रभूटाउन, पिज्जा केव रेस्टोरेंट व ऊंचाहार क्षेत्रों में संक्रमित मरीज मिले हैं।
जगतपुर प्रतिनिधि के अनुसार, सीएचसी में 50 लोगों की जांच की गई। जिसमें पूरे लोधन मजरे रामगढ़ टिकरिया के युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएचसी के डॉक्टर सत्यपाल ने बताया कि युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।