फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर बवाल करने वाले दो को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली पुलिस ने लालगंज-रायबरेली रोड पर ऐहार गांव स्थित टोल प्लाजा पर बवाल करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य अभियुक्तों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन



शुक्रवार की रात ऐहार गांव स्थित टोल प्लाजा पर पांच-छह लोगों ने पहुंचकर करीब तीन घंटे तक जमकर उपद्रव किया। कोतवाली पुलिस मामले में कार्रवाई करने में हीलाहवाली कर रही थी। टोल अधिकारियों ने इसकी शिकायत एसपी और अन्य उच्चाधिकारियों से की तब जाकर पुलिस ने उनकी रिपोर्ट लिखी।



इस मामले में दो अभियुक्तों को कोतवाली पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया है। जेल भेजे गए अभियुक्तों में दीपेमऊ गांव निवासी रीशू सिंह व मधुकरपुर निवासी अजय सिंह शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह ने बताया कि अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें