फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों में डकैतों का तांडव, नकदी, जेवरात समेत दो लाख का माल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात डकैतों ने चार घरों में जमकर उत्पात मचाया। लूट का विरोध करने पर एक ही परिवार के चार लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन



डकैत चार घरों से नकदी, जेवरात समेत दो लाख से ज्यादा का माल लूटकर फरार हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सीओ महराजगंज और कोतवाल ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से पूछताछ की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।


थुलवासां गांव निवासी रामसरन गांव के बाहर खेत में मकान बनाकर परिवार समेत रहता है। रात में रामसरन, पत्नी राजेश्वरी, उसका बेटा ओमप्रकाश, बहू रेखा के साथ घर में सो रहे थे।


देर रात एक बजे करीब सात डकैतों ने घर में घुसकर परिवार के सभी सदस्यों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में चारों लोग घायल हो गए। इसके बाद बदमाश घर में रखे जेवर व रुपये लूट लिया।
विज्ञापन



यहां के बाद डकैत सारीपुर गांव के बाहर घर बनाकर बनाकर रह रहे तीन परिवार के सदस्यों पर हमला बोल दिया। यहीं पर बुद्धीलाल, राम खेलावन और राम कृपाल का परिवार रहता है।


डकैतों ने तीनों घरों को निशाना बनाया और मारपीट कर तीनों घरों में लूटपाट की। विरोध करने पर जमकर पीटा। रामकृपाल की पत्नी को हल्की चोटें आईं हैं।


चार घरों में नकदी, जेवरात समेत दो लाख से ज्यादा लूटपाट होने की बात कही जा रही है। सूचना मिलने पर सीओ गोपीनाथ सोनी, कोतवाल राकेश कुमार सिंह और स्वॉट टीम प्रभारी राकेश सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।


वारदात में कहीं कच्छा बनियान गिरोह का हाथ तो नहीं
जिस तरह क्षेत्र के चार घरों में वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे आशंका जताई जा रही है कि इसमें कच्छा बनियान गिरोह का हाथ है।


जिला अस्पताल में भर्ती तो इस बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि घटना को अंजाम देने में कच्छा बनियान गिरोह का हाथ हो सकता है।

कई दिन से हो रही बारिश का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने एक के बाद एक घरों में लूटपाट करके पुलिस को खुली चुनौती दी है। ऐसे में पुलिस को सख्ती दिखाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें