फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचाहार सीएचसी अधीक्षक की डॉक्टर पत्नी ने मर्यादा को किया तार-तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टाफ नर्स को अधीक्षक की डॉक्टर पत्नी ने जड़ा तमाचा
विज्ञापन



ऊंचाहार (रायबरेली)। सीएचसी ऊंचाहार के अधीक्षक की डॉक्टर पत्नी ने गुरुवार को पिता का इलाज कराने आई संविदा नर्स को तमाचा जड़ दिया।


इससे सरकारी अस्पताल में अफरातफरी मच गई। अधीक्षक के दबाव के बाद नर्स ने अभी तक कोई लिखापढ़ी नहीं की है। मामला संज्ञान में आने के बाद प्रभारी सीएमओ ने एसीएमओ स्तर के दो अधिकारियों की जांच टीम गठित कर रिपोर्ट देने को कहा है।


ऊंचाहार सीएचसी में संविदा पर स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत संगीता गुरुवार को अपने पिता का इलाज कराने के लिए अस्पताल आईं थीं।


अस्पताल से जाते समय अचानक सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरबी यादव की पत्नी व ऊंचाहार सीएचसी में तैनात डॉ. ममता आ गईं।


आरोप है कि जेएसवाई के फार्मों को लेकर डॉक्टर का पारा चढ़ गया। नर्स ने कहा कि आज वह पापा का इलाज कराने आईं हैं। कल आकर काम पूरा करेगी। इस पर महिला डॉक्टर का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला डॉक्टर ने नर्स से अभद्रता की औरउसे तमाचा जड़कर धक्का देकर गिरा दिया। अधीक्षक के दबाव में स्टाफ नर्स चुप होकर घर चली गई।


उधर, जानकारी मिलने पर प्रभारी सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. एम नारायण व डॉ. कृष्णा सोनकर की जांच टीम गठित कर दी है।


सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरबी यादव ने बताया कि मारपीट की कोई घटना नहीं हुई है। अलबत्ता जन्म प्रमाण पत्र बनाने को लेकर डॉक्टर व नर्स में मामूली कहासुनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें