आसमान से बरसी आग, पारा 43 डिग्री
रायबरेली। आसमान से बरस रही आग से जनजीवन बेहाल है। तपिश के चलते लोग घर से निकलने में भी परहेज कर रहे हैं। हालत यह है कि सवेरे 9 बजे की धूप भी चुभने लगी है।
मंगलवार को तेज धूप के चलते पारा 43 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। लू व धूप के चलते दोपहर आते-आते सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा दिखा।
तपिश अपने पूरे चरम पर है। तेज धूप के कारण लोगों का घर से निकलना दूभर हो रहा है। गर्म हवा के थपेड़ों के कारण लोग घरों में ही रहने को मजबूर हैं।
वहीं लू के चलते सड़कों पर सन्नाटा भी देखा जा सकता है। मंगलवार को बेतहाशा गर्मी रही। आसमान से मानो आग बरस रही हो। शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा, सिविल लाइंस, घंटाघर, सुपर मार्केट आदि चौराहों पर दोपहर के वक्त सन्नाटा पसरा रहा।