फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला भट्टियों का लाइसेंस रिनीवल न करने पर भड़के व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भड़के व्यापारियों ने डीएफओ कार्यालय घेरा, नारेबाजी
विज्ञापन


रायबरेली। कोयला भट्ठियों का लाइसेंस रिन्यू न किए जाने पर गुरुवार को व्यापारी भड़क गए। सभी ने डीएफओ कार्यालय का घेराव करके नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।

कोयला विक्रेताओं ने आरोप लगाया कि अदालती आदेश पर भट्ठियां संचालित हो रही हैं इसके बावजूद नवीनीकरण के नाम पर धन उगाही हो रही है। बाद में अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष/ जिलाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा एवं नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में कोयला निर्माता संघ के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने डीएफओ कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि वन विभाग के संबंधित रेंज के अधिकारियों की हीलाहवाली के कारण व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। लाइसेंस रिन्यू न होने से व्यापारियों का नुकसान हो रहा है।

चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर व्यापारियों के लाइसेंस का निस्तारण नहीं हुआ तो जिले भर के कोयला व्यापारी आंदोलित होंगे। सभी ने डीएफओ को ज्ञापन सौंपकर लाइसेंस नवीनीकरण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन


कोयला निर्माता संघ के अध्यक्ष सरयू प्रसाद सोनकर, महामंत्री मो. इरफान, कोषाध्यक्ष शकील अहमद, उपाध्यक्ष जहीर अहमद, राजेंद्र सरोज, रामशंकर चौधरी, शाकिब कुरैशी, दिलीप सिंह, मुकेश रस्तोगी व मधुर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें