चार पहिया दो गाड़ियों से मिले 12.70 लाख
रायबरेली। फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने बुधवार शाम चेकिंग के दौरान दो चार पहिया गाड़ियों से 12 लाख 70 हजार रुपये बरामद किए। हालांकि गाड़ी सवार लोगों के दस्तावेज दिखाने के बाद रुपया उन्हें वापस कर करके जाने दिया गया।
फ्लाइंग स्क्वायड टीम प्रभारी दिनेश चौधरी रतापुर के पास चेकिंग लगाए थे। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला निवासी एवं गल्ला व्यापारी मुरारी गुप्ता चार पहिया गाड़ी से महराजगंज की तरफ जा रहे थे। गल्ला व्यापारी की गाड़ी की चेकिंग करने पर 12 लाख रुपये बरामद किए गए। टीम प्रभारी ने बताया कि दस्तावेज दिखाने पर व्यापारी को जाने दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रतापगढ़ जिले के रालगंज निवासी राज कुमार द्विवेदी लखनऊ से प्रतापगढ़ चार पहिया गाड़ी से जा रहा था। उसके पास से 70 हजार रुपये बरामद किए गए। दस्तावेज दिखाने पर उसे भी छोड़ दिया गया।