बिना बकाया जमा किए जोड़ा कनेक्शन, केस
रायबरेली। डलमऊ, गदागंज थाना क्षेत्र में बिना बकाया जमा किए कनेक्शन जोड़ना उपभोक्ताओं को महंगा पड़ गया। शनिवार को छापेमारी के दौरान पकड़े गए पांच उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। एक उपभोक्ता बिना कनेक्शन के ही बिजली चोरी कर रहा था।
कठगर, डलमऊ और गदागंज का चार्ज देख रहे अवर अभियंता राजीव यादव ने बताया कि गदागंज थाना क्षेत्र के अमृतलाल, अयोध्या निवासी रम्मा का पुरवा का कनेक्शन दो महीने पहले बकाये पर काटा गया था। कई बार चेतावनी के बावजूद बिजली का बिल नहीं जमा किया। इसी दौरान चोरी से कनेक्शन जोड़ लिया गया। इसी तरह डलमऊ क्षेत्र के तारापुर गांव निवासी गंगाराम, बच्चा सिंह भी चोरी से केबल जोड़कर बिजली चोरी कर रहे थे। इसके अलावा कठगर उपकेंद्र से जुड़े तिलंगा गांव निवासी राममूरत बिना कनेक्शन के लिए ही बिजली चोरी कर रहे थे। सभी लोगों के खिलाफ संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।