फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह के खिलाफ एफआईआर, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छह के खिलाफ एफआईआर, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र में सोमवार को दुकानदार की पिटाई और अपहरण के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके तीन आरोपियों को दबोच लिया। साथ ही बरामद की गई जीप को सीज कर दिया। घायल छात्र का सीएचसी में मेडिकल कराया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
जेनापुर गांव निवासी व कक्षा 12 के छात्र अभय सिंह पुत्र सर्वेश सिंह व ड्राइवर वसीम से सोमवार को उसकी खीरों स्थित बालाजी स्टील की दुकान पर आकर जीप सवार छह लोगों ने तमंचा लगाकर 37500 रुपये व ट्रैक्टर की चाभी छीन लिया था। छात्र के विरोध करने पर जीप में छात्र और चालक को आठ किमी दूर बेहटा सातनपुर गांव के पास मारपीट कर फेंक दिया था। इसी दौरान आसपास के लोगों ने दौड़कर उन्हें बचा लिया था। साथ ही तीन लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र के का पिता सर्वेश सिंह ने लूट व जानलेवा हमले का मुकदमा थाने में लिखाया था। पुलिस ने मौके पर पकड़ी गई जीप को सीज कर दिया। साथ ही भारत भूषण सिंह उर्फ आदित्य व जितेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बच्चा बाबू निवासी जमीपुर थाना विहार जनपद उन्नाव व ठाकुरबक्स सिंह निवासी देवपुर थाना सरेनी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। एसओ ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें