फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के बाद अब सोनिया गांधी के खिलाफ पोस्टर वार

विज्ञापन
विज्ञापन
अब कांग्रेस अध्यक्ष के लापता होेने के लगे पोस्टर
विज्ञापन

रायबरेली। अमेठी सांसद राहुल गांधी के बाद अब उनकी मां सोनिया गांधी के खिलाफ उनके संसदीय क्षेत्र में पोस्टरवार शुरू हो गया है। शहर के गोरा बाजार, पीएसी, राजकीय कॉलोनी, महानंदपुर में चस्पा किए गए पोस्टर में लिखा है कि रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी रायबरेली से लापता हैं, जिसके कारण सांसद द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्य इनके कार्यकाल में ठप हैं।
विज्ञापन


इनके व्यवहार से आम जनता ठगा व अपमानित महसूस कर रही है। रायबरेली में इनकी जानकारी देने वालों को उचित इनाम दिया जाएगा। निवेदक रायबरेली की जनता। इसकी जानकारी होते ही कांग्रेसियों में हड़कंप मच गया। कांग्रेसियों ने कई पोस्टर भी फाड़ दिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला का कहना है कि यह करतूत भाजपा की है। ऐसा करके भाजपा कांग्रेस और उनके नेता को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें