फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर जिला जज के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जज के तबादले व इस्तीफे से अधिवक्ता नाराज
विज्ञापन

रायबरेली। दीवानी कचहरी में बुधवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन की आमसभा में गहमागहमी रही। वकीलों ने एक अपर जिला जज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एडीजे का स्थानांतरण न होने तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का एलान किया। कहा कि एडीजे को हटना था, लेकिन जिला जज का तबादला कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मीडिया के जरिये जिला जज के इस्तीफे की जानकारी मिली है।
वकीलों की गुरुवार से बेमियादी हड़ताल का फैसला बार के लाइब्रेरी भवन में सेंट्रलबार एसोसिएशन की आमसभा में आम सहमति से लिया गया। एसोसिएशन पदाधिकारियों की अगुवाई में वकील दीवानी कचहरी परिसर में नारेबाजी करते हुए लाइब्रेरी भवन पहुंचे। यहां आमसभा बार के अध्यक्ष लक्ष्मीशंकर वाजपेयी की अध्यक्षता में शुरू हुई। इसमें कोर्ट संख्या पांच के अपर जिला जज के गलत व्यवहार तथा जिला जज केके शर्मा के स्थानांतरण व उनके इस्तीफे को लेकर चर्चा की गई। बार के अध्यक्ष ने कहा कि यहां के अधिवक्ता अपर जिला जज के कार्य व गलत व्यवहार से क्षुब्ध हैं। सभी उनका स्थानांतरण अन्य जनपद कराने के लिए प्रयासरत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच उच्च न्यायालय की ओर से जिला जज का ही स्थानांतरण कर दिया गया। इसके बाद जिला जज ने इस्तीफा दे दिया। इस घटना से सभी अधिवक्ता आहत हैं। आमसभा में वकीलों ने फैसला लिया कि जब तक अपर जिला जज का स्थानांतरण नहीं कर दिया जाता, तब तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। आमसभा का संचालन बार के महामंत्री लाल आश किरन प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, एसए जैदी, डीपी सिंह, ओपी सिंह, रामबरन सिंह, रामसजीवन चौधरी, सुरेंद्र सिंह भदौरिया, हरिश्चंद्र शर्मा, अमित श्रीवास्तव, विवेक शर्मा, कुलदीप सिंह, विजय वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें