तलिया में डूबकर मासूम की मौत
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर कोटहा गांव में जानवर चराने गए मासूम की सोमवार को तलिया में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जगतपुर कोटहा गांव निवासी सत्यम (8) पुत्र सुरेंद्र कुमार बाजपेयी सोमवार को जानवर चराने के लिए गांव से बाहर गया था। जहां वह जानवर चरा रहा था वहीं पास में ही स्थित एक तलिया में नहाने लगा। इसी दौरान वो तलिया में डूब गया। काफी देर बाद साथ में जानवर चरा रहे लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो उसका शव तलिया में मिला। परिवारीजन ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।