फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यदुवंशी महासभा का प्रतिनिधि मंडल आएगा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
आज अप्टा आएगा यदुवंशी महासभा का प्रतिनिधि मंडल
विज्ञापन

रायबरेली। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव में हुए नरसंहार को लेकर दूसरा पक्ष सीबीआई जांच की मांग कर रहा है। उसका कहना है कि निर्दोषों को पुलिस जेल भेज रही है। इस मामले में अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा के पांच प्रदेशों के अध्यक्ष मंगलवार को लोगों से बातचीत करने के साथ अप्टा गांव जाएंगे। हालांकि एसपी शिव हरी मीना का कहना है कि गांव का माहौल पूरी तरह शांत होने तक किसी को जाने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

सेंट्रलबार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं तहसील ऊंचाहार के यादव महासभा के अध्यक्ष ओपी यादव ने बताया कि 11 जुलाई को अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा के राष्ट्रीय महासचिव कपिल मुनि यादव की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल आएगा। यह प्रतिनिधिमंडल अप्टा गांव में हुए मामले की जांच करेगा। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में यदुवंशी महासभा के यूपी अध्यक्ष प्रवीण यादव, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आरएस यादव, बिहार के प्रभारी रास बिहारी मंडल, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव, मध्य प्रदेश अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव, बुंदेलखंड प्रभारी धर्मेश यादव, प्रदेश सचिव देशराज यादव, जिलाध्यक्ष सुल्तानपुर सतबीर यादव के अलावा यदुवंशी सभा के प्रदेश युवा अध्यक्ष बृजेश यादव, महिला सभा की अध्यक्ष कमला यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें