फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 जोन व 168 सेक्टर में बांटा गया रायबरेली

Tue, 12 Mar 2019 12:08 AM IST
rajni rajni Amarujala bureau, raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
 लोकसभा चुनाव का बिगुल फुंकते ही वीआईपी सीट पर जिला प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कमर कस ली है। अपराधियों पर निरोधात्मक कार्रवाई के साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियों को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन



सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की सुरक्षा बढ़ने के साथ ही अन्य चुनावी तैयारियों को पूरा करने के लिए पूरा अमला जुट गया है। डीएम नेहा शर्मा और एसपी सुनील कुमार सिंह ने सोमवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके आदेशों के अनुपालन के आदेश दिए। कहा कि किसी स्तर पर चूक नहीं होनी चाहिए, वरना कार्रवाई होना तय है। अफसरों ने बताया कि सकुशल चुनाव कराने के लिए जिले को 19 जोन और 168 सेक्टर में बांटा गया है।


जिले में 18 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद छह मई को मतदान होगा। डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर अधिकारी, पुलिस अधिकारी चुनाव संबंधी कार्यों को तत्काल पूरा कर लें।
विज्ञापन


मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, रैंप के साथ ही दिव्यांग वोटरों के लिए व्हील चेयर व अन्य संसाधनों की व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने कहा कि मतदानकर्मियों की व्यवस्था के साथ ही उनके प्रशिक्षण का काम भी समय से पूरा कर लिया जाए। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी को भी चुनाव तक छुट्टी नहीं मिलेगी। जो कर्मचारी छुट्टी पर हैं, उनकी छुट्टी को निरस्त करके उन्हें बुलाया जाए।

डीएम ने बताया कि चुनाव को लेकर जिले को 19 जोन में बांटने के साथ ही 168 सेक्टर बनाए गए हैं। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्रों पर चुनाव की तैयारियों को पूरा कराने के आदेश दिए गए हैं। डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि पोलिंग बूथ के अंदर मंत्री व अन्य जन प्रतिनिधि शस्त्र लेकर नहीं जाएंगे। वीआईपी क्षेत्र होने के कारण वीआईपी सुरक्षा के लिए भी बंदोबस्त किए जा रहे हैं।   ब्यूरो
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें