जिले में बुधवार को यूपी विधानसभा 2017 की रणभेरी बज गई। 19 लाख से अधिक मतदाता 23 फरवरी को सभी विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग के जरिए वोटर अपने माननीय के भाग्य का फैसला करेंगे। 1447 मतदान केंद्रों पर वोटिंग के लिए 2073 बूथ बनाए जाएंगे।
चुनाव आयोग की ओर से बुधवार को चुनाव की घोषणा करते ही जिले में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गईं। डीएम अनुज कुमार झा ने बचत भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की और चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
डीएम अनुज कुमार और एसपी विनय यादव ने सभी अधिकारियों की बैठक बचत भवन में ली। इस दौरान सकुशल चुनाव को लेकर रणनीति तय की। सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।
किसी कीमत पर चुनाव संबंधी कार्यों में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। एसपी विनय यादव ने भी चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए जाने पर जोर दिया। इसके अलावा अन्य विभागीय अधिकारी बैठक में मौजूद रहे। जिले में 23 फरवरी को सभी विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे।
तहसीलवार मतदाता
विधानसभा पुरुष वोटर महिला वोटर योग
177 बछरावां 164434 142968 307407
179 हरचंदपुर 160656 135673 296335
180 रायबरेली 183063 157579 340652
182 सरेनी 186525 156546 343078
183 ऊंचाहार 169780 148677 318458
181 सलोन 179265 154911 334176
कुल 1043723 896354 1940106
नोट... अभी मतदाता पुनरीक्षण कार्य चलेगा, इसलिए वोटर अभी घट-बढ़ सकते हैं।
विधानसभा वार पोलिंग सेंटर व स्थल
विधानसभा पोलिंग सेंटर मतदेय स्थल
177 बछरावां 222 338
179 हरचंदपुर 244 323
180 रायबरेली 209 350
182 सरेनी 290 367
183 ऊंचाहार 252 337
181 सलोन 230 358
कुल 1447 2073
वर्ष 2012 में हुए विस चुनाव पर एक नजर
विधानसभा पार्टी जीता प्रत्याशी पार्टी रनर प्रत्याशी जीत का अंतर
सलोन सपा आशा किशोर कांग्रेस शिवबालक पासी 20577 वोट
सदर पीस पार्टी अखिलेश सिंह सपा आरपी यादव 29494 वोट
ऊंचाहार सपा मनोज पांडेय बसपा उत्कृष्ट मौर्य 2582 वोट
हरचंदपुर सपा सुरेंद्र विक्रम सिंह कांग्रेस शिवगणेश लोधी 14193 वोट
सरेनी सपा देवेंद्र प्रताप सिंह बसपा सुशील यादव 13003 वोट
बछरावां सपा रामलाल अकेला बीएसफोर सुशील पासी 27948 वोट