फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली पुलिस शर्मसार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली/लालगंज। पुलिस ने शनिवार रात खाकी को शर्मसार कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती आरोपी को पुलिस वाले ने स्मैक पिला दी।
विज्ञापन



लालगंज कोतवाल कंचन सिंह पूरे मामले में पर्दा डालने की कोशिश करती रहीं। आरोपी को स्मैक पिलाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी सुनील कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ लालगंज को प्रकरण की जांच सौंपी है। वहीं आरोपी दरोगा को लाइनहाजिर कर दिया गया है।


दरअसल, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बन्नामऊ गांव निवासी शिवम सिंह समेत तीन लोगों को शनिवार रात मारपीट की सूचना पर पुलिस पकड़कर कोतवाली लाई थी।


सभी का चालान कर दिया था। शिवम की हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ऐंठन के साथ उसके मुंह से झाग निकल रहा था।


आरोपी की सुरक्षा में पुलिस भी तैनात की गई थी। सीओ भी मौके पर पहुंचे थे। बताते हैं कि इलाज के बाद भी सेहत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल में आरोपी को पुलिस वालों ने ही स्मैक पिलाई।
विज्ञापन



इमरजेंसी में तैनात स्टाफ भी स्मैक पिलाए जाने से खफा था। चूंकि मामला पुलिस का था, इसलिए स्टाफ कुछ नहीं बोला। यहां तक कोतवाल कंचन सिंह से जब इस बारे में जानकारी करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने प्रकरण पर परदा डालने की कोशिश की। रविवार को स्मैक पिलाते हुए वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। एसपी ने प्रकरण में जांच के आदेश दे दिए।


जांच सही मिली तो सस्पेंड होंगे पुलिस कर्मी
मारपीट में तीन आरोपियों का चालान किया गया था। इसमें से आरोपी शिवम सिंह की हालत बिगड़ने पर दरोगा डब्लू राम कनौजिया समेत अन्य पुलिस कर्मी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन


आरोपी को पुलिस वालों ने स्मैक पिलाई है या नहीं, इसकी जांच सीओ लालगंज लक्ष्मीकांत गौतम से कराई जा रही है। जांच जो भी पुलिस कर्मी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लालगंज कोतवाल की भूमिका भी जांच कराई जाएगी।
सुनील कुमार सिंह, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें