रायबरेली। मूर्ति विसर्जन के मद्देनजर रूट डायवर्जन किया जाएगा। डलमऊ के विभिन्न घाटों पर पहुंचने के लिए भक्तों को जाम की समस्या से न जूझना पड़े, इसके लिए फतेहपुर से आने वाले वाहनों को गेंगासों से होकर लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग की मोड़ा जाएगा।
डलमऊ के विभिन्न गंगाघाटों पर भू-विसर्जन के लिए एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचते हैं। मुराईबाग से ट्रैक्टर-ट्रॉलियां घाटों तक पहुंचती हैं।
इस वजह से जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसी को देखते हुए सीओ डलमऊ विनीत सिंह और कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा ने इस बार रूट डायवर्जन करने का खाका तैयार किया है।
सीओ ने बताया कि फतेहपुर से डलमऊ आने वाले वाहनों को डलमऊ की ओर नहीं आने दिया जाएगा। साथ ही सातमील (फतेहपुर) से लालगंज, गुरुबख्शगंज, बछरावां होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर 18 अक्तूबर से 19 अक्तूबर 2018 तक रूट डायवर्ट रहेगा।