फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस के अरसे से चल रहा था मेडिकल स्टोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन। डीआई दीपक शर्मा ने शनिवार को पुलिस टीम के साथ एक मेडिकल स्टोर पर छापा मार 50 हजार रुपये कीमत की दवाएं जब्त कर ली।
विज्ञापन



तीन दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। यह मेडिकल स्टोर अरसे से बिना लाइसेंस के चल रहा था। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। छापे के दौरान कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग गए।


लखनऊ में एफएसडीए के उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई थी कि सलोन क्षेत्र के करहिया बाजार स्थित गढ़ी इस्लाम नगर में राजेश कुमार बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चला रहे हैं।
विज्ञापन



इस पर डीआई ने सलोन पुलिस टीम के साथ मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। डीआई ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले के लवाना निवासी राजेश कुमार बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर का संचालन करते मिले।
विज्ञापन



मेडिकल स्टोर पर 58 प्रकार की करीब 50 हजार रुपये कीमत की दवाओं को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि औमेनाकाटिल टैबलेट, निमोटेक टैबलेट समेत तीन दवाओं के नमूने लिए गए हैं।


जानकारी जुटाई जा रही है कि मेडिकल स्टोर कब से चल रहा था। संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखापढ़ी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें