फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडीडीआई व आरजीआईपीटी की कैंटीन में छापा, चार नमूने सील

विज्ञापन
विज्ञापन
एफडीडीआई व आरजीआईपीटी की कैंटीन में छापा, चार नमूने सील
विज्ञापन



रायबरेली। अमेठी जिले के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शनिवार को फुटवियर डवलपमेंट डिजाइन इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) फुरसतगंज व राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम संस्थान (आरजीआईपीटी) की कैंटीन में छापा मारा।


एफडीडीआई में कैंटीन बंद मिली, लेकिन आरजीआईपीटी की कैंटीन से टीम ने दाल और चावल का नमूना भरा। इसके अलावा नहर कोठी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल से भी सरसों के तेल और आटे का नमूना सील किया।
विज्ञापन



अमेठी के खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ कुमार की टीम ने सबसे पहले आरजीआईपीटी की कैंटीन में छापा मारा। कैंटीन में सब कुछ तो ठीक मिला, लेकिन तैयार दाल और चावल की गुणवत्ता संदिग्ध प्रतीत होने पर उसका नमूना सील किया गया।


एफडीडीआई में कैंटीन बंद मिली। यहां बताया गया कि बच्चे छुट्टी पर गए हैं। उनके आने के बाद कैंटीन शुरू होगी। टीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल नहर कोठी के किचन को चेक किया।
विज्ञापन



यहां सरसों के तेल और आटे का नमूना सील किया गया। वार्डन को किचन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। एफएसओ सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने केे बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें