फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

66.395 प्रतिशत मतदाताओं ने लालगंज में किया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
66.39 प्रतिशत मतदाताओं ने लालगंज में डाले वोट
विज्ञापन

लालगंज (रायबरेली)। नगर पंचायत लालगंज के अध्यक्ष व 15 वार्डों के सदस्य पद के लिए बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। 32 पोलिंग बूथों पर 66.39 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के दौरान मतदाताओं व पुलिसकर्मियों से मामूली झड़पें भी हुई। जोनल मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी/एसडीएम राजेश प्रसाद तिवारी ने बताया कि लालगंज में 66.395 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह नौ बजे राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बूथ संख्या 27 में 664 मतों में से 64 मत, बूथ संख्या 28 में 438 मतों में से 31 मत, बूथ संख्या 31 में से 663 मतों में से 50 मत, बूथ संख्या 32 में 674 मतों में से 57 मत पड़े। दोपहर एक बजे प्राथमिक विद्यालय चिकमंडी में बनाए गए बूथ संख्या सात में 443 मतों में से 237, बूथ संख्या आठ में 912 मतों में से 340, बूथ संख्या 14 में 418 मतों में से 220, बूथ संख्या 15 में 663 मतों में से 225, बूथ संख्या 16 में 452 मतों में से 185 और बूथ संख्या 17 में 550 मतों में से 250 मत पड़े। मतदान के बाद सभी बूथों से मतपेटियों को पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ स्ट्रांग रूम में रखा गया। अब 01 दिसंबर को मतों की गणना की जाएगी।

प्रेक्षक ने किया मॉडल बूथ का निरीक्षण
लालगंज। प्रेक्षक कामरान रिजवी ने बुधवार को मतदान के दौरान बैसवारा इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल समेत बूथों का निरीक्षण किया। बैसवारा इंटर कॉलेज में निरीक्षण के बाद वह प्राथमिक विद्यालय लालगंज (राजकीय) में बनाए गए मॉडल बूथ का भी निरीक्षण किया। उनके साथ सीडीओ देवेंद्र पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन कैमरे से हुई वीडियो रिकॉर्डिंग
लालगंज। बैसवारा इंटर कॉलेज में बनाए गए सभी बूथ अतिसंवेदनशील थे। चुनाव में किसी गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से दो ड्रोन कैमरों से मतदान स्थल की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें