फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस से बगावत करने पर दो शहर महामंत्री बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस से बगावत करने पर दो शहर महामंत्री बाहर
विज्ञापन

रायबरेली। कांग्रेस से बगावत करने और भाजपा का प्रचार करने पर शहर अध्यक्ष सइदुल हसन ने दो नगर महामंत्रियों को कांग्रेस से बाहर कर दिया है। इनमें एक धर्मेंद्र द्विवेदी और दूसरे परमजीत सिंह गांधी हैं। शहर अध्यक्ष का आरोप है कि कांग्रेस के शहर महामंत्री धर्मेंद्र द्विवेदी कांग्रेस से प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव के होने के बावजूद चेयरमैन पद के लिए मैदान में ताल ठोक रहे हैं। उधर, दूसरे शहर महामंत्री परमजीत सिंह गांधी भाजपा उम्मीदवार का प्रचार कर रहे हैं। नगर अध्यक्ष सइदुल हसन ने बताया कि दोनों महामंत्रियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण संगठन से आउट कर दिया गया है। इनकी सदस्यता भी खत्म कर दी गई है।
विज्ञापन

उधर, शहर महामंत्री रहे और नगर पालिका परिषद रायबरेली से अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे धर्मेंद्र द्विवेदी का कहना है कि उन्होंने पहले ही पार्टी की सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। बताया कि कांग्रेस से टिकट मांगा था, लेकिन संगठन ने ऐसे उम्मीदवार को मैदान में उतार दिया है, जो संगठन का न तो प्राथमिक सदस्य है और न ही पहले उसे कांग्रेस में देखा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें