फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

(नगर निकाय चुनाव 2017)

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका अध्यक्ष पद के दावेदारों का चुनावी खर्च 6 लाख रुपये तय
विज्ञापन

रायबरेली। नगर निकाय चुनाव में ताल ठोंकने वाले दावेदारों के लिए चुनावी खर्च तय कर दिए गए हैं। नगर पालिका के वार्डों से चुनाव लड़ने वाले सभासद जितना चुनाव में रुपया खर्च करेंगे, उतना ही रुपया नगर पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार को भी खर्च करने की सीमा तय की गई है। इन दावेदारों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये में चुनाव लड़ना होगा। यही नहीं प्रत्याशियों के खर्च पर चुनाव की पूरी नजर रहेगी, ताकि वे चुनाव जीतने के लिए मनमाने ढंग से रुपया न खर्च कर पाएं। बकायदा उसका खर्च भी आयोग में जमा करना होगा।
जिले में नगर निकाय चुनाव के लिए 04 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होनी है। इसके लिए जिला प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुटा है। साथ ही आयोग की ओर से चुनाव को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसी के तहत दावेदारों के चुनावी खर्च की सीमा तय कर दी गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगर निकाय) राजकुमार शुक्ला के मुताबिक नगर पालिका के अध्यक्ष पद के दावेदार चुनाव में छह लाख रुपये तक खर्च कर सकेंगे। पिछले साल अध्यक्ष पद के दावेदार के लिए चार लाख रुपये खर्च करने की सीमा निर्धारित थी। इस बार दो लाख रुपये के चुनावी खर्च की सीमा बढ़ा दी गई है। वहीं नगर पालिका के वार्ड के सभासद पद के प्रत्याशियों के लिए चुनावी खर्च डेढ़ लाख रुपये रखा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के दावेदार डेढ़ लाख रुपये चुनाव में खर्च कर पाएंगे। नगर पंचायत के वार्ड के सभासदों के खर्च के लिए 30 हजार रुपये चुनावी खर्च तय किया गया है। अध्यक्षों और सभासदों के दावेदारों के चुनावी खर्च पर पूरी नजर रखी जाएगी। आयोग की तरफ से चुनावी खर्च की जो सीमा तय की गई है, उसी के तहत चुनावी खर्च किया जाएगा। ऐसा न करने वालों पर प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जहां पर 41 वार्ड, वहां पर आठ लाख चुनावी खर्च
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका रायबरेली में इस बार 34 वार्ड हो गए हैं। पिछले साल पालिका में 31 वार्ड थे। उन्होंने बताया कि जिस जिले में 25 से 40 वार्ड हैं, वहां पर अध्यक्ष पद के दावेदारों के लिए चुनावी खर्च छह लाख रुपये तय किया गया है। जहां पर वार्डों की संख्या 41 पहुंच गई है, वहां पर अध्यक्ष पद के दावेदारों के लिए चुनावी खर्च आठ लाख रुपये रखा गया है। जिले में नगर पालिका रायबरेली में वार्डों की संख्या 34 है। इसलिए यहां पर अध्यक्ष पद के दावेदारों के खर्च के लिए छह लाख रुपये सीमा तय की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें