फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर जिला अस्पताल में भी की गई तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी डॉक्टर अलर्ट, मोबाइल फोन नहीं करेंगे बंद
विज्ञापन

रायबरेली। दीपावली पर किसी अनहोनी से निपटने के लिए जिला अस्पताल में तैयारियां की गई हैं। इसके लिए बर्न वार्ड में अतिरिक्त 10 बेड रखा कर दवाओं की व्यवस्था करा दी गई है। सीएमओ ने एक अतिरिक्त ईएमओ की तैनाती कर दी गई है, ताकि कोई अनहोनी पर उसे तत्काल निपटा जा सका। अस्पताल में तैनात सभी डॉक्टरों को अलर्ट कर दिया गया है। उनसे साफ कहा गया है कि यदि कोई घटना होती है तो उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचना होगा। इसलिए वे मोबाइल नंबर कतई न बंद रखे।
जिले में दिवाली पर खूब धूम धड़ाका होता है। खासकर पटाखे दगाए जाते हैं। पटाखा दगाते समय विस्फोट होने का खतरा रहता है। अचानक कोई अनहोनी हो जाए तो उससे निपटने के लिए जिला अस्पताल में उचित व्यवस्था कर ली गई है। कार्यवाहक सीएमएस डॉ. अल्ताफ हुसैन ने बताया कि बर्न वार्ड में अतिरिक्त 10 बेड रखवा दिए गए हैं। सीएमओ ने ईएमओ डॉ. टी शम्मी की अतिरिक्त तैनाती कर दी है। साथ ही दवाएं उचित मात्रा में उपलब्ध करा दी गई हैं। सभी चिकित्सकों से अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. डीके सिंह का कहना है कि सीएचसी और पीएचसी में तैनात चिकित्सकों को भी अलर्ट कर दिया गया है। दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनहोनी होने पर इन नंबरों पर दें सूचना
डीएम संजय कुमार खत्री 9454417559
एसपी शिवहरि मीणा 9454400302
सीएमओ डॉ. डीके सिंह 8005192689
सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव 8005192796

सुरक्षा के लिए थानेदारों को सख्त निर्देश
एसपी शिवहरि मीणा का कहना है कि सकुशल दिवाली कराने को लेकर एसपी ने सीओ व थानेदारों को अलर्ट करते हुए क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। त्योहार पर कोई खलल डालता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानेदारों को संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें