बंद कमरे में दर्ज किए गए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बयान
रायबरेली। बाल विकास परियोजना कार्यालय तिलोई में धन उगाही की शिकायत की जांच करने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी अमेठी शनिवार को यहां पर पहुंची। उन्होंने बंद कमरे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बंद कमरे में बयान दर्ज किए। कहा कि धन उगाही बर्दाश्त नहीं की गई। सीडीपीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि मुख्य सेविका मिथिलेश व प्रतिमा ने शुक्रवार को एसडीएम को पत्र देकर आरोप लगाया था कि बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय सिंह की ओर से भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। बिना रुपया मिले कोई कार्य नहीं किया जाता है। हम सबका उत्पीड़न किया जाता है। एसडीएम अशोक शुक्ला ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को इस बारे में बताकर जांच करने को कहा था। जिला कार्यक्रम अधिकारी अमेठी सरोजनी देवी ने जांच शुरू की। उन्होेंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मुख्य सेविकाओं के बंद कमरे में बयान दर्ज किए। साथ ही सीडीपीओ को फटकार लगाई। कहा जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई होगी।