फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं झमाझम बारिश तो कहीं खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
कहीं झमाझम बारिश, तो कहीं खुला रहा मौसम
विज्ञापन

रायबरेली। जिले में तीसरे दिन भी बारिश हुई। कहीं तेज तो कहीं धीमी और कहीं आसमान खुला रहा। बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं जलभराव से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हुई। परशदेपुर में झमाझम बारिश हुई, जहां बच्चे मस्ती करते नजर आए। बारिश की वजह से नौकरी पेशा करने वाले लोग भीगते हुए दफ्तर पहुंचे। बारिश के कारण शहर में इंदिरा नगर, कहारों का अड्डा, सुरजूपुर, सिविल लाइंस चौराहा समेत अन्य स्थानों पर जलभराव रहा। इससे लोगों को आने जाने में दिक्कतें हुई। तीन दिन से बारिश के चलते मौसम ठंडा हो गया है। बारिश होने से किसान धान की रोपाई व उड़द, तिल आदि की फसलों की बोवाई के लिए खेत की जुताई, मेड़बंदी का कार्य शुरू कर दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें