जीआईसी में होगी सह समन्वयक चयन की परीक्षा
रायबरेली। बीएसए राजेंद्र सिंह ने कहा है कि सह-समन्वयक चयन के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायबरेली को परीक्षा केंद्र बनाया गया था, लेकिन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायबरेली में बीटीसी 2013 की परीक्षा संचालित होने के कारण सह-समन्वयक के चयन की लिखित परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज में 6 जुलाई को पूर्वाह्न 11.30 बजे से एक बजे तक होगी। साथ ही साक्षात्कार पूर्व निर्धारित तिथि एवं कार्यक्रम के अनुसार 7 जुलाई एवं 10 जुलाई 2017 को सुबह 10:30 बजे से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायबरेली में होगा।