फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा की नमाज आज, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अलविदा की नमाज आज, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
विज्ञापन

- ईद नजदीक आने के साथ ही बाजारों में खरीद में तेजी
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में अलविदा की नमाज शुक्रवार को पढ़ी जाएगी। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। उधर, ईद नजदीक आने को लेकर बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है।
अलविदा की नमाज शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों की 100 से ज्यादा मस्जिदों में नमाज पढ़ी जाएगी। मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही नजदीक के चौराहों में ट्रैफिक पुलिस खास चौकसी बरतेगी, ताकि आने जाने वाले नमाजियोें को किसी तरह की दिक्कत न होने पाए। शहर की कुछ खास मस्जिदों में ज्यादा भीड़ होती है। यहां मस्जिद से शुरू नमाज पढ़ने के लिए लोग सड़क तक पहुंच जाते हैं। उधर, ईद नजदीक आने के साथ ही बाजारों खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है। खासकर कहारों का अड्डा, कपड़ा बाजार व सब्जी मंडी में खाद्य पदार्थों की दुकानों में भीड़ उमड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि शहर से लेकर कस्बों और गांवों तक की मस्जिदों में सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। ग्रामीण अंचलों में सीओ व थानेदार को पल-पल पर नजर रखने को कहा गया है। वहीं शहरी क्षेत्र में उनके साथ एएसपी भी नजर रखेंगे। खासकर छुट्टा जानवरों को लेकर खास हिदायत दी गई है। पशुपालकों से कहा गया है कि यदि कोई पशु खुला मिला तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मस्जिदों के आसपास और नजदीक के चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था कडी़ की गई है।
इनसेट
मस्जिदों में जुमा नमाज का समय
मस्जिद समय
दाता शाह दरगाह मस्जिद एक बजे
रेलवे स्टेशन मस्जिद 12.45 बजे
गौसिया मस्जिद 12.45 बजे
उत्तर दरवाजा मस्जिद एक बजे
बरादरी टाउन हाल 1.30 बजे
दायरे की मस्जिद एक बजे
हबीब कां मस्जिद 1.10 बजे
जामा मस्जिद अहले हदीस एक बजे
शकूर शाह मस्जिद 1.5 बजे
काजी अब्दुल करीम एक बजे
खिन्नी तल्ला जामा मस्जिद 1.45 बजे
नूर मक्का बरईपुर 1.30 बजे
बुखारी शाह 1.10 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें