फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता के चल रहे 18 स्कूल, दो पर लगाया ताला

Fri, 28 Apr 2017 12:40 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
स्कूल में जड़ा ताला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूबे का निजाम बदलते ही अवैध रूप से संचालित किए जा रहे स्कूलों पर नजरें टेढ़ी हो गई हैं। गुरुवार को निरीक्षण के दौरान सरेनी में बिना मान्यता के 18 स्कूल चलते पाए गए। वहीं अमेठी जिले के बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र में दो स्कूल अवैध रूप से संचालित मिले। इसमें से दो स्कूलों में ताला लगवा दिया गया। साथ ही दो स्कूल संचालकों से स्पष्टीकरण तलब किया गया।
विज्ञापन

 
खंड शिक्षा अधिकारी सरेनी रमेशचंद्र चौधरी ने ब्लॉक क्षेत्र के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान बीडी बंशीलाल पब्लिक स्कूल, सरस्वती बाल विद्या मंदिर लखनापुर, संजय मेमोरियल स्कूल सरेनी, ब्राइट कैरियर स्कूल, एसएम सिंह सरस्वती विद्या मंदिर, चंदा सनराइज पब्लिक विद्यालय चांदपुर बबुरा, गीता गोल्डेन इब्राहिमपुर बिना मान्यता के चलते मिले।

 सरस्वती बाल विद्या मंदिर बेनीमाधवगंज, दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर कस्बा बदलू, चंद्रा मेमोरियल स्कूल मलकेगांव, बैसवारा पब्लिक स्कूल दत्ताखेड़ा, रामेंद्र सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल पहुरी, एसआर कान्वेंट स्कूल पश्चिमलाल, बाल शिक्षा निकेतन बेनीमाधवगंज, रामकृष्ण पब्लिक स्कूल निसगर, दरियाश्वर स्कूल शिशु मंदिर दरियापुर सरेनी अवैध रूप से संचालित मिले हैं।
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। उधर खंड शिक्षा अधिकारी बहादुरपुर एसबी मौर्या ने छह स्कूलोें का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिटी वैली पब्लिक स्कूल ब्रह्मनी, आरजी पब्लिक स्कूल ब्रह्मनी अवैध रूप से संचालित मिले। इस पर दोनों स्कूलों में ताला लगवा दिया गया।

न्यू ईरा पब्लिक स्कूल मोहना, यू लाइक पब्ल्कि सूकल बांदेराय मान्यता प्राप्त तो मिले, लेकिन शासन के अनुरूप विद्यालय में कार्य होता नहीं पाया गया। इस पर दोनों स्कूल के संचालकों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया गया। इसके अलावा रामबारी में पब्लिक स्कूल निरीक्षण किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अवैध रूप से स्कूलों का संचालन क्षेत्र में कतई नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें