फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बुखार व उल्टी-दस्त से पीड़ित 18 रोगी भर्ती

Thu, 30 Apr 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर पर्चा बनवाने के लाइन में खड़े मरीज व तीमारदार।
विज्ञापन
रायबरेली। लोग गर्मी के चपेट में आकर बीमार हो रहे हैं। बुधवार को भी जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त और बुखार की चपेट में आए 18 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया। इसमें सात बच्चे भी शामिल हैं। खराब मौसम को देखते हुए जिले के लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


बुधवार को बुखार और उल्टी दस्त के चपेट में आने के बाद अयांश (3), करीम (8), कोमल (2), छवि (2), लवली (7), अभिनव (24), इस्लाम (5), नरेंद्र (35), राम प्रताप (60), संदीप (30), अपूर्वा (20), दयाशंकर (35) आदि मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। उधर, ओपीडी में सुबह से ही परचा काउंटर पर भीड़ रही। परचा बनवाने के बाद ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। दवा काउंटर भी परेशानी हुई।

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रुद्रांश मिश्रा का कहना है कि गर्मी बढ़ गई है। ऐसे में एहतियात बरतने की जरूरत है। धूप से बचने का प्रयास किया जाए। समस्या होने पर अस्पताल पहुंचकर इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें