फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 172 किमी लंबा रायबरेली-टांडा हाईवे होगा फोरलेन

Sat, 30 Aug 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली-टांडा हाईवे से गुजरते वाहन।
विज्ञापन
रायबरेली। रायबरेली-टांडा हाईवे को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हाईवे के फोरलेन होने से जिले के साथ आसपास के तीन जिले के लोगों का सफर सुगम होगा। जाम की समस्या से राहत मिलेगी। फोरलेन से पहले डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने के लिए एजेंसी नामित कर दी गई है। रिपोर्ट तैयार होने में छह से सात माह का समय लग सकता है। इसके बाद एनएचएआई प्रस्ताव बनाकर काम शुरू कराया गया।
विज्ञापन


172 किमी लंबा रायबरेली-टांडा हाईवे गौरीगंज, सुल्तानपुर होते हुए अकबरपुर को जोड़ेगा। करीब सात साल पहले हाईवे को टू लेन बनाया गया था। मौजूदा समय में हाईवे से प्रतिदिन तीन लाख लोग सफर करते हैं। प्रतिदिन हाईवे से 15 हजार छोटे और भारी वाहन निकलते हैं। हाईवे संकरा होने के कारण जाम की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ता है।

इस समस्या से राहत दिलाने के लिए हाईवे को फोरलेन बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह हाईवे रायबरेली के अलावा, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर जिले को जोड़ता है। फोरलेन होने के बाद वाहन फर्राटा भर सकेंगे।
विज्ञापन



जरूरत पर बनाए जाएंगे बाईपास
कई जगह घनी आबादी के चलते फोरलेन बनाने में दिक्कत हो सकती है। यदि फोरलेन बनाने में कुछ समस्या आई, तो बाईपास का निर्माण कराया जाएगा, ताकि आबादी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को परेशानी न हो। साथ ही लोगों को जाम की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा।


दूर होंगे 19 ब्लैक स्पॉट
अभी तक हाईवे पर 19 ब्लैक स्पॉट हैं। एनएचएआई की ओर से यहां हादसे न हो, इसके लिए चेतावनी बोर्ड समेत अन्य व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद यहां पर हादसे होते रहते हैं। फोरलेन बनाने के बाद यह ब्लैक स्पॉट दूर हो जाएंगे। इससे हादसे का डर नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें