लालगंज। ग्राहक बनकर ऑफिस पहुंचे जालसाज ने मीटर रीडर का रुपये से भरा बैग व मोबाइल पार कर दिया। भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर दी है।
रायबरेली के अमर नगर निवासी संतोष कुमार ने बताया कि वह लालगंज में मीटर रीडिंग का काम करता है। बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के सामने स्थित ऑफिस में बुधवार दोपहर 12 बजे ग्राहक बनकर आए जालसाज ने उसका बैग पार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया पीड़ित ने तौधकपुर निवासी अमित त्रिवेदी को नामजद करते हुए तहरीर दी है।