सलोन (रायबरेली)। मौसी के घर से लौट रहा युवक खड़े ट्रैक्टर से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के लालापुर निवासी बृजेश कुमार (30) रविवार को दोपहर अपने मौसी के यहां भवानीगंज जिला प्रतापगढ़ बाइक से गया था। रविवार रात साढ़े सात बजे वह घर लौट रहा था।
मोहम्मदाबाद भट्टे के पास पहुंचते सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गया। मृतक के चाचा शिवमंगल ने बताया कि एक माह पहले युवक के पिता की भी मौत हो गई थी।
युवक तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसकी तीन वर्ष पहले निशा से शादी हुई थी। दो साल की बेटी दिव्यांशी भी है। वह परदेश में कहीं नौकरी करता था। हाल में घर आया था।
कोतवाली प्रभारी रामाशीष उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।