फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को और साफ सुथरा बनाने की कवायद 65 लाख रुपये से खरीदे जाएंगे सफाई उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नगर पालिका के वार्ड जल्द ही लकदक दिखेंगे। कारण, शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए लाखों रुपये कीमत के सफाई उपकरण खरीदे जा रहे हैं। नगर पालिका के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन



नगर पालिका रायबरेली के अंतर्गत कुल वार्डों की संख्या 34 हैं। इन वार्डों में ढाई लाख आबादी रहती है। वार्डों की साफ-सफाई के लिए कंटेनर और हाथ ठेलिया समेत अन्य उपकरणों की जरूरत है।


मौजूदा समय में 500 पालिका सफाई कर्मियों को जो सफाई उपकरण मुहैया कराए गए हैं, उनसे साफ-सफाई बेहतर तरीके से नहीं हो पा रही थी।


इस समस्या को देखते हुए नगर पालिकाध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव ने नए सफाई उपकरण खरीदने को हरी झंडी दे दी है। सफाई उपकरण खरीदने में 65 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जल्द 165 नए कंटेनर, 200 हाथ ठेलिया समेत उपकरण की खरीद होगी।
विज्ञापन



दो साल से नहीं खरीदे गए उपकरण
नगर पालिका में साफ-सफाई को बेहतर बनाने की कोशिश के दावे तो किए गए, लेकिन कंटेनर, हथ ठेलिया समेत अन्य उपकरणों की खरीद करीब दो साल से नहीं की गई। लंबे अरसे बाद अब शहर की साफ-सफाई के लिए इन उपकरणों की खरीद की तैयारी शुरू की गई है। जर्जर उपकरणों से सफाई करने वाले कर्मियों को जल्द राहत मिलेगी।


कूड़ा घर बनवाने की योजना भी
शहर को चमाचम करने के लिए पहले से ही पालिका की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों पर कूड़ाघर बनवाने की योजना बनाई गई है। कुछ स्थानों पर कूड़ाघर बनवाए जा रहे हैं।


पालिका की ओर से स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं। इन चिह्नित स्थानों पर कूड़ा का घर बनवाया जाएगा। मोहल्ले के लोग इसमें अपने घर का कूड़ा डालेंगे। इसके बाद पालिका की ओर से चलाई जा रही गाड़ियों में कूड़ा भर उसे बाहर ले जाया जाएगा।


जल्द आने वाला है रिजल्ट
स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान 2019 का सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। दिल्ली से आई टीम ने यहां रुककर कई दिन तक साफ-सफाई समेत अन्य कार्यों का जायजा लिया था। सर्वे करने के बाद अब टीम दिल्ली वापस लौट चुकी है। जल्द इसका रिजल्ट भी आने वाला है कि इस बार अपने शहर की स्वच्छता रैंकिंग कितनी रही। इसको सभी को बेसब्री से इंतजार है।

शहर को साफ-सुथरा बनाने के भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं। काफी अरसे से सफाई उपकरणों की खरीद नहीं हो पाई है। अब सफाई उपकरण खरीदने को हरी झंडी दे दी गई है। सफाई उपकरण खरीदने में करीब 65 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

पूूर्णिमा श्रीवास्तव, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें