फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-योगी हाय हाय, नारी का सम्मान करो, नारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली/खीरों। महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने रविवार को काले झंडे दिखाकर पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे का विरोध किया। इस दौरान मोदी-योगी हाय हाय, नारी का सम्मान करो, नारी का न अपमान करो, मोदी वापस जाओ के नारे लगाए और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



इसकी जानकारी से पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मुख्य गेट से ही महिलाओं को लौटा दिया। इस दौरान महिला पदाधिकारियों और पुलिस में तीखी नोकझोंक हुई। इससे काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।


कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष सेंट्रल जोन ममता चौधरी, जिलाध्यक्ष शैलजा सिंह, शैला अग्रहरि, प्रतिभा अटल, किरन मिश्रा, हेमलता पटेल, बीना मिश्रा, सुनीता जायसवाल, योगिता सिंह, सोमवती, आशा, प्रवीण बानो, रेखा विश्वकर्मा, किरन मिश्रा, शिवांगी मिश्रा समेत अन्य महिला पदाधिकारियों ने काले झंडे दिखाते हुए मोदी-योगी हाय हाय, नारी का सम्मान करो, नारी का न अपमान करो, मोदी वापस जाओ, नहीं चलेगी तानाशाही, नहीं चलेगी के नारे लगाते हुए रायबरेली मुख्य मार्ग पर शारदा नहर पुल से सभा स्थल मुख्य गेट की तरफ बढ़ने लगी।
विज्ञापन



अचानक महिलाओं के प्रदर्शन व काले झंडे लहराते हुए आगे बढ़ते देख पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। महिला पदाधिकारियों ने कहा कि सांसद सोनिया गांधी की ओर से विकास कार्य कराए गए हैं। उन कार्यों को भाजपा अपना बताकर लोकार्पण व शिलान्यास कर रही है, जो गलत है। इसका तीखा विरोध किया जाएगा। महिलाओं ने जनसभा स्थल पर जाने का प्रयास किया, जिससे अफरातफरी मच गई। इसको लेकर महिलाओँ और पुलिस में काफी देर तक नोकझोंक होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें