फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस के लिए संशोधित सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। तहसीलों में आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस की संशोधित सूची जारी की गई है। सात अगस्त को तहसील डलमऊ में डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस होगा। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में तहसील सलोन में संपूर्ण समाधान दिवस होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा 21 अगस्त को लालगंज में डीएम व ऊंचाहार में एडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस होगा। चार सितंबर को तहसील ऊंचाहार में डीएम व सदर में एडीएम, 18 सितंबर को सलोन में डीएम व महरागंज में एडीएम, तीन अक्टूबर को महाराजगंज में डीएम व डलमऊ में एडीएम, 16 अक्टूबर को सदर में डीएम व लालगंज में एडीएम, छह नवंबर डलमऊ में डीएम व सलोन में एडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस होगा। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) राजेश प्रजापति ने बताया कि माह के प्रथम व तृतीय मंगलवार को कोई सार्वजनिक अवकाश पड़ता है तो अगले कार्य दिवस में तहसील समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें