फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो ने साइकिल सवार सब्जी व्यापारी को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एसयूवी ने व्यापारी को रौंदा
विज्ञापन



ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार एसयूवी ने साइकिल सवार व्यापारी को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


भागीपुर गांव निवासी छेदीलाल (58) बुधवार सुबह अपनी साइकिल से ऊंचाहार सब्जी मंडी जा रहा था। बाबूगंज के पास लखनऊ की तरफ आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन



हादसे में छेदीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। सब्जी व्यापारी की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। बताते हैं कि चार साल पहले घटनास्थल के निकट ही हुए सड़क हादसे में ही छेदीलाल की पत्नी की भी मौत हो गई थी। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि अज्ञात में केस दर्ज कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें