फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे का डिवाइडर पार कर दुकान में

विज्ञापन
विज्ञापन
डिवाइडर फांद दुकान में घुसी एसयूवी, एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन



हरचंदपुर (रायबरेली)। लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर डिडौली गांव के पास बेकाबू एसयूवी शनिवार सुबह डिवाइडर पार कर सड़क के दूसरी पटरी पर स्थित दुकान में जा घुसी।


हादसे में दुकान पर बैठे ग्रामीण की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य वाहन सवार घायल हो गए। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई।


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में इलाज कराया। हादसे के बाद वाहन का चालक मौके से भाग निकला।


हरचंदपुर थाना क्षेत्र के लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर डिडौली गांव के पास शनिवार सुबह 10.30 बजे लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी (यूपी 32 जीएम 9032) अचानक बेकाबू हो गई।
विज्ञापन



हाईवे पर बने डिवाइडर को तोड़ते हुए गाड़ी दूसरी तरफ पहुंच गई और राजपूत जनरल स्टोर में जा घुसी। इस बीच डिडौली गांव के बुढ़ऊ उर्फ टोपी (58) पुत्र जितेंद्र बहादुर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन



इसके अलावा दो अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंचने से पहले ही वाहन का चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।


एसयूवी सवार दो लोग भी मौके से चले गए। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। एसओ बृज मोहन सिंह ने बताया कि मृतक के भाई बीपेंद्र सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें