फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडीए के सचिव का वेतन रोका, पीओ फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरडीए के सचिव का वेतन रोका, पीओ को फटकार
विज्ञापन


रायबरेली। अपर मुख्य सचिव, खेल, युवा कल्याण एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग व जिले के नोडल अधिकारी मो. इफ्तेखारुद्दीन मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे।

उन्होंने बचत भवन सभागार विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में शामिल न होने पर आरडीए के सचिव त्रिलोकी नाथ का वेतन रोकने का आदेश देते हुए कारण बताओ नोटिस देन का आदेश दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास के बजट को लाभार्थियों के खातों में न भेजने पर डूडा के परियोजना अधिकारी एसके मिश्रा को कड़ी फटकार लगाते हुए तीन दिन के अंदर सात करोड़ रुपये की धनराशि लाभार्थियों के खातों में भेजने के आदेश दिए।

अपर मुख्य सचिव ने जिले में लॉ एंड आर्डर की समीक्षा की। कहा कि अपराधों के मामलों में तत्परता से कार्रवाई की जाए। थानों को विवाद रहित बनाने का लक्ष्य बनाया जाए।

थानों में आने वाली शिकायतों का निपटारा टीम बनाकर कराया जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को जीएसटी के लाभ से अवगत कराया जाए।

उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों एवं आशाओं का शत-प्रतिशत भुगतान के आदेश दिए। जिले में डॉक्टरों की कमी को दूर कराने के लिए सीएमओ को आदेश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए काम को समय से पूरा कराया जाए। बैठक में डीएम संजय कुमार खत्री, एसपी शिवहरि मीणा, एडीएम (वि/रा) राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष, सीएमओ डॉ. डीके सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें