फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस चस्पा करने तक सिमटा आरडीए का अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नोटिस चस्पा करने तक सिमटा आरडीए का अभियान
विज्ञापन


रायबरेली। अवैध भवनों को सील करने के नाम पर रायबरेली विकास प्राधिकरण सिर्फ औपचारिकता निभा रहा है। अभियान के नाम पर टीमें अवैध भवनों में नोटिस चस्पा कर सीलिंग की खानापूरी कर रही हैं।
विज्ञापन


इससे सीलिंग के बाद भी भवनों की फिनिशिंग का काम तेजी से चल रहा है। कई सील भवनों में तो दुकानें व कोचिंग तक शुरू हो गई है।

आरडीए में अवैध भवन का चालान होने के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाती है। सीलिंग के साथ ही आरडीए की ओर से कार्रवाई की प्रक्रिया रुक जाती है।

खास बात यह कि अवर अभियंताओं से सेटिंग होने तक भवन निर्माण पूरा होने के बाद ही सीलिंग की प्रक्रिया की जाती है।

पिछले सप्ताह आरडीए ने एक दर्जन से अधिक भवनों को सील किया, लेकिन कहीं भी ताला डालकर उसे सील नहीं किया गया।

सिर्फ इंजीनियरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर नोटिस चस्पा कर दी। सीलिंग के बाद भी भवनों में फिनिशिंग के साथ ही उनका उपयोग किया जा रहा है।

इससे आरडीए के इंजीनियरों की मनमानी उजागर हो रही है। आरडीए के अधिशासी अभियंता एके राय ने बताया कि व्यवस्था के हिसाब से सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। इंजीनियरों को विधिवत सीलिंग के आदेश हैं। सील तोड़कर फिनिशिंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें