फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी नहीं होने पर भड़के संग्रह अमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगें पूरी नहीं होने पर भड़के संग्रह अमीन
विज्ञापन

रायबरेली। सदर तहसील के राजस्व संग्रह अमीनों की मांगें पूरी नहीं होने रक बुधवार को उनका गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने सदर तहसील में धरना देकर आवाज बुलंद की। प्रमुख सचिव राजस्व विभाग को संबोधित 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सदर एसडीएम गौरव शुक्ला को सौंपा। सभी ने कहा कि प्रमुख सचिव को आश्वासन दिए एक साल बीत गया, लेकिन अब तक मांगों का निराकरण नहीं किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संग्रह अमीनों का वाजिब हक नहीं मिल रहा है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राजस्व संग्रह अमीन संघ के अध्यक्ष शेषदत्त दीक्षित, मंत्री रामफेर ने कहा कि अमीन वेतन में वृद्धि, मोटर साइकिल भत्ता, नायब तहसीलदार पद पर प्रोन्नति आदि मांगों को लेकर कई बार आवाज उठाई, लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकल पाया है। कहा कि प्रांतीय आह्वान पर पिछले साल प्रदेश व्यापी आंदोलन के बाद प्रमुख सचिव राजस्व विभाग ने मांगों को लेकर सहमति जताई थी, लेकिन अब तक कोई भी मांग पूरी नहीं हुई है। संरक्षक रवींद्र कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सूर्य नारायण मौर्य, आबिद अली ने कहा कि राजस्व वसूली के नाम पर केवल अमीनों का ही उत्पीड़न किया जाता है। कहा कि राजस्व संहिता 2006 के अनुसार प्रशिक्षण दिलाने व एसडीएम स्तर पर मासिक, जिलाधिकारी स्तर पर त्रैमासिक बैठक संघ के पदाधिकारियों के साथ करने का मुद्दा भी कई बार उठाया गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस दौरान शिव प्रसाद तिवारी, आरिफ हुसैन, संतोष कुमार, हरीलाल, बृजेश कुमार, शिव प्रसाद शुक्ला, शिवमोहन लाल यादव, दुर्गेश कुमार शुक्ला, सुभाष चंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें