फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटका में पहले इंदिरा आवास अब दे दिया प्रधानमंत्री आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले इंदिरा आवास अब दे दिया प्रधानमंत्री आवास
विज्ञापन

रायबरेली। सलोन ब्लॉक क्षेत्र के मटका गांव में आवास देने में मनमानी की सारी हदों का पार कर दिया गया। जिलाधिकारी के आदेश पर हुई जांच में पांच ऐसे अपात्र लाभार्थी मिले जिनके इंदिरा आवासों को तोड़वाकर प्रधानमंत्री आवास बनवा दिया गया। जांच में मामला पकड़ में आने के बाद अपात्रों से वसूली के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सलोन क्षेत्र के मटका गांव के लोगों ने जिलाधिकारी संजय खत्री से प्रधानमंत्री आवासों में गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाकर जांच कराने की मांग की थी। डीएम के आदेश पर डीआरडीए के तकनीकी अन्वेषक जेपी सिंह ने मामले की जांच की तो पता चला किया गांव की बिटाना, शिवपती, मंगरे, मोहनलाल और बजरंगी को प्रधानमंत्री आवास दिए गए हैं। इन लाभार्थियों को पूर्व में इंदिरा आवास भी दिए गए थे लेकिन इंदिरा आवासों को गिरवाकर प्रधानमंत्री आवास बनवाया गया है। परियोजना निदेशक इंद्रसेन सिंह ने बताया कि जांच में मामला उजागर होने के बाद अपात्रों से वसूली के आदेश दिए गए हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें