फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इफ्को ब्रांड डीएपी मानकों पर खरी नहीं, दो नमूने फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
इफ्को ब्रांड डीएपी मानकों पर खरी नहीं, दो नमूने फेल
विज्ञापन

रायबरेली। जिले की साधन सहकारी समितियों और अन्य सरकारी समितियों से किसानों को दी जाने वाली इफ्को ब्रांड की डीएपी खाद मानकों पर खरी नहीं उतरी है। जगतपुर और ऊंचाहार क्षेत्र की दुकानों से लिए गए इफ्को डीएपी के नमूने जांच में फेल पाए गए हैं। उर्वरक एवं कीटनाशक गुण विश्लेषण प्रयोगशाला मेरठ की जांच में इफ्को ब्रांड डीएपी में पोषक तत्व मानक से कम पाए गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानों के संचालकों को नोटिस दिया गया है।
कृषि विभाग की टीम ने 24 अक्तूबर को जगतपुर ब्लॉक के आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र पूरबगांव और ऊंचाहार क्षेत्र के जिला सहकारी संघ पचखरा से इफ्को ब्रांड डीएपी का नमूना सील करके उर्वरक एवं कीटनाशक गुण विश्लेषण प्रयोगशाला मेरठ में जांच के लिए भेजा था। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आ गई है। डीएपी में पोषक तत्व मानक से कम पाए गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र पूरबगांव और ऊंचाहार क्षेत्र के जिला सहकारी संघ पचखरा के संचालकों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में इफ्को ब्रांड डीएपी में मिले तत्व का प्रतिशत
तत्व का नाम होना चाहिए जांच में मिला
नत्रजन 18.00 15.82
अमोनिकल नत्रजन 15.5 14.14
फास्फेट 46.00 43.52
जल विलेय फास्फेट 39.5 37.46

जगतपुर ब्लॉक के आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र पूरबगांव और ऊंचाहार क्षेत्र के जिला सहकारी संघ पचखरा से इफ्को ब्रांड डीएपी के नमूनों को सील कराकर जांच के लिए उर्वरक एवं कीटनाशक गुण विश्लेषण प्रयोगशाला मेरठ भेजा गया था। जांच में दोनों ही नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। मामले में नोटिस दिया गया है।- रवि चंद प्रकाश, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें