फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा में मिली खामियां, रीडरों को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
समीक्षा में मिली खामियां, रीडरों को लगाई फटकार
विज्ञापन

रायबरेली। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी एपी सिंह की फटकार के बाद जिले के अधीक्षण अभियंता पंकज कुमार श्रीवास्तव ने तेजी दिखाते हुए सब डिवीजन स्तर पर समीक्षा करनी शुरू कर दी है। सोमवार को ऊंचाहार सब डिवीजन पर बैठक की और अभियंताओं को फटकार लगाई। समीक्षा में मीटर रीडर की मनमानी मिलने पर जमकर नाराजगी। कहा कि हर महीने उपभोक्ताओं को बिल पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन

जिले में मीटर रीडर उपभोक्ताओं के साथ जमकर मनमानी करते थे। अधिक बिल निकालकर धन उगाही करने आदि की शिकायतें आम थी। इसकी शिकायत पॉवर कॉर्पोरेशन के एमडी तक गई थी। गत दिनों एमडी ने बैठक करके अधीक्षण अभियंता व एक्सईएन को फटकार लगाई और हर सब डिवीजन पर मीटर रीडरों की समीक्षा करने के निर्देश दिए थे। एमडी की फटकार के बाद जिले के अभियंता अपने कार्यालयों से बाहर निकले। अधीक्षण अभियंता व एक्सईएन घनश्याम ने सोमवार को ऊंचाहार में बैठक की। इस दौरान एक साल के अंदर कनेक्शन कराने वाले उपभोक्ताओं को बिल नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। कहा कि हर महीने उपभोक्ताओं को बिल पहुंचाया जाए और लोगों को बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया जाए। अवर अभियंता लालमणि को रीडरों की कार्यों की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें